लाइव न्यूज़ :

NCP को लगा बड़ा झटका, शिवाजी महाराज के वंशज व पार्टी सांसद उदयनराजे भोसले थामेंगे बीजेपी का दामन

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 13, 2019 15:24 IST

एनसीपी लोकसभा सांसद और शिवाजी महाराज के वंशज शनिवार (13 सितंबर) को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं।

Open in App

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि सतारा लोकसभा सीट से राकांपा के सांसद उदयनराजे भोसले पार्टी का साथ छोड़ने वाले हैं और अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीपी लोकसभा सांसद और शिवाजी महाराज के वंशज शनिवार (13 सितंबर) को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं। बता दें, उदयनराजे भोसले बीते दिन राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के यहां स्थित आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। वहीं, फड़नवीस ने पिछले महीने कहा था कि अगर भोसले सत्तारूढ़ दल में शामिल होते हैं तो भाजपा को प्रसन्नता होगी। मराठा क्षत्रप शिवाजी महाराज के वंशज भोसले ने मुंबई में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से दो दिन पहले मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात के बाद भोसले ने पवार से मुलाकात की। राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने बाद में बताया था कि प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोसले और पवार के बीच मुलाकात हुई थी।

मुंडे ने बताया था कि उदयनराजे भोसले ने पार्टी छोड़ने को लेकर कोई बयान कभी नहीं दिया कि वह सत्तारूढ़ दल में शामिल हो रहे हैं। वहीं, विधान परिषद में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया था कि सचाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी का खेमा जानबूझकर ऐसी अटकलों को हवा दे रहा है ताकि कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है