लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उदयनराजे ने पवार से की मुलाकात

By भाषा | Updated: September 13, 2019 01:30 IST

मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात के बाद भोसले ने पवार से मुलाकात की है । राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोसले और पवार के बीच मुलाकात हुई । मुंडे ने बताया, ‘‘पवार साहब और भोसले के बीच आज की बैठक आगामी चुनावों के मद्देनजर राज्य में पार्टी के समग्र प्रचार अभियान के बारे में थी ।’’

Open in App

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच प्रदेश के सतारा लोकसभा सीट से राकांपा सांसद उदयनराजे भोसले ने आज पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के यहां स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की । मराठा क्षत्रप शिवाजी महाराज के वंशज भोसले ने मुंबई में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दो दिन पहले मुलाकात की थी ।

मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात के बाद भोसले ने पवार से मुलाकात की है । राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोसले और पवार के बीच मुलाकात हुई । मुंडे ने बताया, ‘‘पवार साहब और भोसले के बीच आज की बैठक आगामी चुनावों के मद्देनजर राज्य में पार्टी के समग्र प्रचार अभियान के बारे में थी ।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या इस मुलाकात से भोसले के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग जाएगा, मुंडे ने कहा कि राकांपा सांसद ने इस तरह का कोई बयान कभी नहीं दिया कि वह सत्तारूढ़ दल में शामिल हो रहे हैं ।’’ विधान परिषद में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया, ‘‘सचाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी का खेमा जानबूझकर ऐसी अटकलों को हवा दे रहा है ताकि कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके ।’’

उन्होंने दोहराया, ‘‘आज की मुलाकात राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति बनाने के लिए थी ।’’ फडणवीस ने पिछले महीने कहा था कि अगर भोसले सत्तारूढ़ दल में शामिल होते हैं तो भाजपा को प्रसन्नता होगी । पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि यह अबतक स्पष्ट नहीं है के भोसाले राकांपा में रूकेंगे या नहीं । उन्होंने कहा, ‘‘सतारा में पवार के सबसे अधिक समर्थक हैं ।

राकांपा छोड़ कर भोसले के लिए वहां से किसी अन्य पार्टी की टिकट पर दोबारा चुना जाना बहुत कठिन होगा।’’ उल्लेखनीय है कि पिछले महीने, भोसले ने सतारा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की थी। उन्होंने पिछली कांग्रेस-राकांपा सरकार पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास में ‘‘बाधाएं’’ पैदा करने का भी आरोप लगाया।

राकांपा सांसद ने यह भी कहा था कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास को ध्यान में रख कर निर्णय करना होगा । भोसले के रिश्तेदार तथा सतारा विधायक शिवेंद्रसिन्ह भोसले हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए थे । बुधवार को राकांपा नेता गणेश नाइक भगवा पार्टी में शामिल हो गए थे । 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं