उदयपुर: दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में केसरिया ध्वज लेकर सड़क पर उतरे हजारों लोग, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: June 30, 2022 14:21 IST2022-06-30T14:21:10+5:302022-06-30T14:21:52+5:30

भारी सुरक्षा के बीच विरोध मार्च में विभिन्न हिंदू संगठनों के लगभग हजारों प्रदर्शनकारियों द्वारा भगवा झंडा लेकर न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, जिला प्रशासन की अनुमति के बाद यह विरोध मार्च शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। 

Udaipur Tailor Killing Protest March in Udaipur Watch Video | उदयपुर: दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में केसरिया ध्वज लेकर सड़क पर उतरे हजारों लोग, देखें वीडियो

उदयपुर: दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में केसरिया ध्वज लेकर सड़क पर उतरे हजारों लोग, देखें वीडियो

Highlightsपुलिस के मुताबिक शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया विरोध मार्चशांतिपूर्ण तरीके से विरोध मार्च निकालने की प्रशासन ने दी थी अनुमति

उदयपुर: दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के विरोध में गुरुवार को हजारों लोगों ने हाथ में केसरिया ध्वज लिए मार्च निकाला। हालांकि विरोध मार्च के दौरान पथराव भी हुआ लेकिन पुलिस ने परिस्थिति को संभालने में सफल रही। भारी सुरक्षा के बीच विरोध मार्च में विभिन्न हिंदू संगठनों के लगभग हजारों प्रदर्शनकारियों द्वारा भगवा झंडा लेकर न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, जिला प्रशासन की अनुमति के बाद यह विरोध मार्च शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। 

हालांकि शहर में कर्फ्यू के दौरान जुलूस की अनुमति दिए जाने और बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने पर सवाल उठाए गए थे। इससे पहले हत्या को लेकर मंगलवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से शहर में सभी दुकानें बंद हैं और इंटरनेट बंद है। कन्हैया लाल के परिवार से मुलाकात करने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच गुरुवार को सीएम ने कन्हैया लाल के परिजनों से मुलाकात की। 

गौरतलब है कि 48 वर्षीय कन्हैया लाल की मंगलवार को गौस मोहम्मद और रियाज अख्तरी नाम के दो लोगों ने उसकी दुकान पर ही धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्यारों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया था। इसके बाद दोनों ने वीडियो बनाकर ही इस हत्या का कबूलनाम किया था और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी।

बाद में पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया और इस मामले में पांच अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की जांच देश की शीर्ष आतंकवाद निरोधी संस्था राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है।

Web Title: Udaipur Tailor Killing Protest March in Udaipur Watch Video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे