लाइव न्यूज़ :

यूडीए ने नगा मुद्दों पर बातचीत की बहाली का स्वागत किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 14:19 IST

Open in App

कोहिमा, छह अक्टूबर नगालैंड के ‘संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन’ (यूडीए) ने केंद्र सरकार और वार्ता कर रहे नगा समूहों के बीच बातचीत बहाली का स्वागत किया है। यहां ‘स्टेट बैंक्वेट हॉल’ में मंगलवार को हुई यूडीए की पहली बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया।

पिछले महीने ही यूडीए का गठन किया गया है। प्रस्ताव में कहा गया, “बातचीत बहाल होने और दिल्ली जा कर शांति प्रक्रिया बहाल करने का नगा राजनीतिक समूहों के फैसले का सदन स्वागत करता है।” प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री निफियू रियो, उप मुख्यमंत्री वाई पैटन, एनपीएफ के नेता टी आर जेलियांग, एनडीपीपी के अध्यक्ष चिगवांग कोन्याक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना अलोंग और एनपीएफ के कार्यकारी अध्यक्ष हस्का सुमि ने हस्ताक्षर किये।

यूडीए ने शांति प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के हर सम्भव प्रयास करने का संकल्प किया। इस बीच एक वरिष्ठ विधायक ने कहा कि यूडीए के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने का निर्णय किया है जिसके लिए मुख्यमंत्री रियो समय लेने का प्रयास करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?