लाइव न्यूज़ :

Lockdown: यूसी सर्वे में 76% डिजिटल यूजर्स ने माना कि बढ़ना चाहिए लॉकडाउन का समय

By अनुराग आनंद | Updated: April 11, 2020 18:30 IST

इंटरनेट सर्च इंजन यूसी ब्राउजर द्वारा लॉकडाउन को लेकर कराए गए सर्वे में हिस्सा लेने वाले करीब 76% लोगों ने माना कि देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देउड़ीसा व पंजाब के बाद महाराष्ट्र ने लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है.यूसी के सर्वे में कुल एक लाख 22 हजार 679 (1,22,679) लोगों ने प्रतिक्रिया दी.

नई दिल्ली: 21 दिनों का लॉकडाउन अगले सप्ताह खत्म हो रहा है. इस बीच लॉकडाउन बढ़े या नहीं इसे लेकर चर्चा गर्म है. कई राज्य सरकारें केंद्र से अपील कर चुकी हैं कि इसका समय बढ़ाया जाए.

इसके साथ ही केंद्र के फैसले से पहले ही उड़ीसा ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपने राज्य में लॉकडाउन की समय सीमा 30 अप्रैल तक कर दी है.

इसी बीच यूसी ब्राउजर ने डिजिटल यूजर्स के बीच सर्वे किया जिसमें 76 प्रतिशत लोगों ने माना कि समय सीमा बढ़नी चाहिए. यूसी ब्राउजर ने हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, तेलगू, तमिल, मराठी, गुजराती, कन्नड, बंगाली और पंजाबी भाषाओं में एक साथ इस संबंध में सवाल पूछे थे.

यूजर्स से पूछा गया था कि क्या वर्तमान हालात को देखते हुए उन्हें लगता है कि लॉकडाउन की समय सीमा और बढ़ा देनी चाहिए ? इस पर कुल एक लाख 22 हजार 679 (1,22,679) लोगों ने प्रतिक्रिया दी.

जिसमें से 92 हजार 149 लोगों ने ‘हां' का विकल्प चुना जबकि 30 हजार 510 लोगों का मानना था कि लॉकडाउन नहीं बढ़ना चाहिए.

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्रकोरोना वायरसओड़िसापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है