लाइव न्यूज़ :

यूएई ने इजराइल से यरूशलम में हिंसा रोकने को कहा

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:27 IST

Open in App

दुबई, 26 अप्रैल (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को कहा कि यरूशलम शहर की ऐतिहासिक पहचान को बदलने के किसी भी प्रयास से शांति के लिए खतरा उत्पन्न होगा तथा इजराइल को वहां फलस्तीनियों और इजराइली लोगों में संघर्ष के बाद हुई हिंसा को रोकना चाहिए।

यूएई की ओर से इजराइल को नसीहत दिए जाने संबंधी यही दुर्लभ बयान है।

अरब देश ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य करने के लिए कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।

यूएई के इस कदम के बाद बहरीन और सूडान के लिए भी इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य करने का मार्ग प्रशस्त हो गया था।

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह पूर्वी यरूशलम में हिंसा से चिंतित है।

अरब देश ने कहा कि यरूशलम शहर की ऐतिहासिक पहचान को बदलने के किसी भी प्रयास से शांति के लिए खतरा उत्पन्न होगा तथा इजराइल को वहां फलस्तीनियों और इजराइली लोगों में संघर्ष के बाद हुई हिंसा को रोकना चाहिए।

इस हिंसा की आग सीमा पार तक भी पहुंची है और इजराइल तथा गाजा के उग्रवादी समूह हमास के बीच झड़प हो गई।

यरूशलम पर इजराइली और फलस्तीनी लोग अपना-अपना दावा करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos