लाइव न्यूज़ :

मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने युवती पर तेजाब फेंका, वह झुलस गयी

By भाषा | Updated: September 21, 2021 18:54 IST

Open in App

जालौन (उप्र) 21 सितंबर जिले में कोंच कोतवाली कस्बे के लाजपत नगर मोहल्ले में दो युवकों ने मंगलवार को खिलौने की दुकान पर बैठी युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया और वे फरार हो गए ।

तेजाब हमले से युवती गंभीर रूप से झुलस गई, स्थानीय नागरिकों ने उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया आकांक्षा सैनी (25) मंगलवार दोपहर लाजपत नगर में अपनी दुकान पर खिलौने बेच रही थी, उसी बीच मोटरसाइकिल से दो नकाबपोश युवक वहां आए। कुमार के अनुसार दोनों युवक उस युवती से कुछ सामान मांगने लगे, जैसे ही युवती सामान देने लगी वैसे ही उन दोनों ने उसपर तेजाब फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई ।

कुमार के अनुसार घटना के कारण बाजार में भगदड़ मच गई और मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने गंभीर रूप से झुलसी युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए युवती को मेडिकल कॉलेज उरई भेज दिया ।

पीड़ित पक्ष के द्वारा अभी तक कोई भी शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया गया हैं । पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया तेजाब फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह