लाइव न्यूज़ :

दो युवकों ने एक अन्य व्यक्ति के शरीर में लगाया एयर कंप्रेसर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:04 IST

Open in App

नोएडा, 29 जून नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक कंपनी में काम करते समय दो युवकों ने वहां काम कर एक श्रमिक के गुप्तांग में एयर कंप्रेसर का पाइप लगा दिया। जिसकी वजह से उसकी आंते फट गई। अत्यंत गंभीर हालत में श्रमिक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले संदीप नामक युवक के गुप्तांग में वहां काम करने वाले अंकित तथा गौतम नामक दो श्रमिकों ने एयर कंप्रेसर की पाइप लगा दी, जिसकी वजह से उसके शरीर में हवा भर गई और आंते फट गई।

उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में पीड़ित को नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां पर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित के भाई ने थाना फेस-3 में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा