लाइव न्यूज़ :

दरभंगा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: February 15, 2021 13:56 IST

Open in App

दरभंगा, 15 फरवरी बिहार के दरभंगा जिला के सदर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार सड़क किनारे खड्ड में पलट गई, जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

सदर थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने बताया, ‘‘मृतकों में बिशनपुर थाना अंतर्गत डीलाही गांव निवासी रविरंजन (23) और लहेरियासराय थाना अंतर्गत न्यू बलभद्रपुर निवासी अमर सिन्हा (22) शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल आनंद कुमार, प्रशांत कुमार एवं आशीष कुमार को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग