लाइव न्यूज़ :

तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:05 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 22 नवंबर बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के नजदीक रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक एक ट्रक में पीछे से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

चिल्ला थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीर प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि "रविवार दोपहर करीब एक बजे दोहतरा गांव के नजदीक फतेहपुर से बांदा जा रहे एक ट्रक में एक बाइक पीछे से टकरा गयी, जिससे बाइक सवार युवक ओमप्रकाश वर्मा (26) और जितेंद्र कहार (25) की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। मृत युवक भवानीपुर गांव के निवासी थे।"

उन्होंने बताया कि "दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही बाइक टकरा गयी। दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।"

सड़क हादसे की एक अन्य घटना में पैलानी क्षेत्र में बालू भरे ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस मृत युवक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे