लाइव न्यूज़ :

गोड्डा में पत्थर से पीटकर कर दो युवकों की हत्या

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:35 IST

Open in App

गोड्डा, 14 अगस्त झारखंड के गोड्डा जिले में बोअरिजोर थाना क्षेत्र के भूस्का हटिया मैदान से शनिवार को दो युवकों के शव बरामद हुए हैं जिनकी पत्थर से पीटकर हत्या किये जाने की आशंका है।

महगामा के पुलिस उपाधीक्षक शिव शंकर तिवारी ने दोनों लाशों की बरामदगी की सूचना देते हुए बताया कि प्रथम दृष्ट्या दोनों युवकों को पत्थर से कुचलकर मारे जाने की आशंका है।

तिवारी ने बताया कि मृतकों में एक की शिनाख्त बलबड्डा थाना क्षेत्र के दरिया चक निवासी 40 वर्षीय रामचंद्र मड़ैया के रूप में और दूसरे का बोअरिजोर थाना क्षेत्र के सिजुआ कोल निवासी 36 वर्षीय ताला बेटा किस्कू के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि वास्तविक घटना की जानकारी जांच के बाद ही हो सकेगी अतः पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

उन्होंने बताया कि जांच के लिए श्वान दस्ते को बुलाया गया है। इधर मृतकों के परिजनों ने बताया कि इन लोगों का किसी से विवाद नहीं था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू