लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर में नाबालिग लड़की का दो युवकों ने किया अपहरण, दुष्कर्म पीड़िता अस्पताल में, सड़क किनारे फेंक कर भागे, वीडियो बनाया

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 7, 2020 22:09 IST

15 साल की पीड़िता को घर पर अकेली पाकर दो युवक उसे जबरन उठाकर ले गए। उनमें से एक ने किशोरी से दुष्कर्म किया जबकि दूसरे ने वीडियो बनाया। इसके बाद दोनों युवक किशोरी को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को राजकीय अस्पताल बाड़मेर में भर्ती कराया गया है।पीड़िता के माता-पिता सरपंच के चुनाव में मतदान के लिए गये हुए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। गांव के बाहर सुनसान इलाके में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और दूसरा दुष्कर्म का वीडियो बनाता रहा।

जयपुरः राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को घर से अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

15 साल की पीड़िता को घर पर अकेली पाकर दो युवक उसे जबरन उठाकर ले गए। उनमें से एक ने किशोरी से दुष्कर्म किया जबकि दूसरे ने वीडियो बनाया। इसके बाद दोनों युवक किशोरी को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को राजकीय अस्पताल बाड़मेर में भर्ती कराया गया है।बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि भियाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के माता-पिता सरपंच के चुनाव में मतदान के लिए गये हुए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। उस दौरान बाइक सवार दो युवक उसे जबरन अपने साथ ले गये और गांव के बाहर सुनसान इलाके में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और दूसरा दुष्कर्म का वीडियो बनाता रहा।

रात होने पर भी किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजनों ने भियाड़ पुलिस चैकी पर जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी की तलाश शुरू की तो देर रात गांव के बाहर सड़क किनारे लड़की बेहोशी की अवस्था में मिली। इसे तुरंत इलाज के लिए बाड़मेर भेजा गया। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर विश्राम मीणा के साथ उन्होंने अस्पताल में भर्ती लड़की व उसके परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी हासिल की है। किशोरी का कहना है कि वह दोनों युवकों को नहीं जानती है। ऐसे में उससे मिली जानकारी के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है।

संबंध तोड़ने से नाराज प्रेमी ने सोशल मीडिया पर एडिट फोटो डालकर प्रेमिका को बताया सेक्स वर्कर

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में  प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज एक युवक ने अपनी प्रेमिका की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिये और प्रेमिका को सेक्स वर्कर बताते हुए मोबाइल नंबर भी डाल दिया। युवक की साजिश से अनजान युवती को जब लोगों के फोन आने शुरू हुए तक जाकर मामले का खुलासा हुआ।

पूरी साजिश समझ में आने पर युवती ने मानसरोवर थाने में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाते हुए अपने पूर्व प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करवाने वाली मानसरोवर निवासी 25 वर्षीय युवती के लगभग 6 वर्ष से लक्ष्य नाम के एक युवक के साथ प्रेमसंबंध थे।

पिछले साल दोनों में मनमुटाव होने पर युवती ने प्रेमी से सभी संबंध तोड़ दिये और दोनो अलग हो गए। युवती ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि प्रेम संबंध तोड़े जाने से खफा युवक ने उसे सेक्स वर्कर बताते हुए उसके फोटो एडिट कर युवती के फोन नंबर  और घर के पते के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।गत लगभग 6 माह से युवती के पास लगातार बाहरी लोगों के आपत्तिजनक फोन आ रहे हैं और वे युवती से गलत बातें करने लगे। जिसके चलते युवती का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इससे परेशान होकर उसने पुलिस की मदद लेने का विचार किया। अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

टॅग्स :राजस्थानक्राइमरेपजयपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है