लाइव न्यूज़ :

बरेली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:40 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 18 जून उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से पांच किलोमीटर दूर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दोनों युवकों की पत्‍नी सगी बहनें हैं और उनका सुहाग उजड़ने से कोहराम मच गया।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बरेली किला थाना क्षेत्र के छावनी के रहने वाले ओमकार (28) और उनके घर के पास ही रहने वाले गुड्डू (25) फरीदपुर की दूध फैक्ट्री में गाड़ी चलाते थे।

उन्‍होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को काम से लौटने के बाद दोनों स्‍कूटी से तनख्‍वाह लेने जा रहे थे कि इस बीच बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के टीपी नगर के पास रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कुमार ने बताया कि इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

कुमार ने बताया कि दोनों को निजी अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान शुक्रवार को गुड्डू ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि ओंकार की पत्नी नीलम उर्फ नीलू और गुड्डू की पत्नी विनीता दोनों सगी बहन हैं। दोनों बहनों का एक साथ सुहाग उजड़ने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग