लाइव न्यूज़ :

ललितपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पटलने से दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: February 5, 2021 10:35 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), पांच फरवरी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें दबकर चालक और एक अन्य युवक की मौत हो गयी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार सुबह बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे फौजपुरा गांव के मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी, उसमें दबकर वाहन चालक दिनेश सहरिया (22) और जगभान (27) की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि दिनेश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ललितपुर शहर से अपने गांव फौजपुरा जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण किसी तरह दोनों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह