लाइव न्यूज़ :

यमुना में डूबने से दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 10:54 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 11 जून जिले के कालपी कस्बे में यमुना नदी में स्नान करने के लिए गए दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने भारी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह दोनों के शव नदी से निकाले।

कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को पांच दोस्त- किशन, अर्पित, कन्हैया, राहुल और प्रांशु यमुना नदी में नहाने के लिए किलाघाट गए थे। नहाते समय ये युवक पानी में खड़े होकर सेल्फी लेने लगे तभी कन्हैया और राहुल (उम्र करीब 20 से 22 साल) का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गहरे पानी में चले गए। उनके साथी उन्हें बचाने में असफल रहे।

सिंह ने बताया कि साथी युवकों ने कन्हैया एवं राहुल के परिजनों को उनके यमुना नदी में डूब जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सभी परिजन कोतवाली कालपी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस दल ने तत्काल गोताखोरों को बुलाया। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह गोताखोरों ने कन्हैया एवं राहुल के शव गहरे पानी से निकाले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू