लाइव न्यूज़ :

कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:27 IST

Open in App

एटा (उत्तर प्रदेश), 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जसरथपुर क्षेत्र में सोमवार शाम कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।

उप जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जसरथपुर थाना क्षेत्र के चकरी गांव निवासी राहुल (27) और उसका चचेरा भाई मुकेश (29) किसी काम से मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में दहेलिया गांव के मोड़ पर एक कार ने उन्हें कुचल दिया जिससे इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया ।

उन्होंने बताया कि इस घटना के विरोध में मृतक के परिजन ने मैनपुरी अलीगंज मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

सिंह ने बताया कि हालात के मद्देनजर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए