लाइव न्यूज़ :

जाली नोट रखने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 12 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:54 IST

Open in App

भोपाल, 11 दिसंबर भोपाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जाली नोट जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी भोपाल के छोटे बाजारों और जुआरियों के बीच जाली नोटों की खपत करते थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंकित जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस की अपराध शाखा के एक दल ने आरोपियों को गिरफ्तार कर और उनके कब्जे से 500 रुपये के नोटों के रुप में 12.17 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किए।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से एक स्कैनर प्रिंटर और पटवारी और रजिस्ट्रार की नकली सील तथा एक बाइक बरामद की गई है।

जायसवाल ने बताया, ‘‘ एक गुप्त सूचना के आधार पर 26 वर्षीय सतीश शंकर को मुबारकपुर परवलिया में जाली नोटों से भरे बैग के साथ पकड़ा गया था।’’

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान शंकर ने बताया कि उसे 32 वर्षीय रूद्र चौहान ने जाली नोट दिए थे। इसके बाद पुलिस ने चौहान को भी पकड़ लिया।

एसपी ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जुआरियों को आपूर्ति करने के लिए और छोटे हाट बाजारों में चलाने के लिए उन्होंने स्कैनर-प्रिंटर से जाली नोट छापे थे।

जायसवाल ने कहा कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनसे आगे पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपी एक अन्य मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?