लाइव न्यूज़ :

बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:10 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 29 दिसंबर बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल रोड में उदई पुरवा के पास मंगलवार दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) इंद्रदेव ने बताया कि करतल रोड में उदई पुरवा के पास एक रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दशरथ पुरवा गांव निवासी अवधेश गर्ग (28) और रामू गर्ग (32) की मौके पर ही मौत हो गयी और मोटरसाइकिल चला रहे मुरदीपुरवा के रहने वाले राजाभइया यादव गंभीर रूप से घायल हैं।

उन्होंने बताया कि रोडवेज की बस करतल से नरैनी आ रही थी, जबकि तीनों युवक बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल से नरैनी से करतल की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

एसएचओ ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे