लाइव न्यूज़ :

ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: March 14, 2021 16:11 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 14 मार्च उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के अल्लीपुर गांव के नजदीक शनिवार की रात एक ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी है।

मलवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविन्द सिंह ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे अल्लीपुर गांव के कैंची मोड़ के नजदीक एक ट्रक से कुचलकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृत युवकों की पहचान भदवा गांव निवासी बुद्धराज (27) और उसके साथी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरइंया गांव निवासी सुरजीत (28) के रूप में हुई है।

एसएचओ ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को कब्जे में लेकर उसकी तलाश की जा रही है।

सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को आज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल