लाइव न्यूज़ :

किशोरी के अपहरण, बलात्कार के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 11:32 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की भरुआ सुमेरपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में शनिवार सुबह दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

भरुआ सुमेरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, "कस्बे के एक मुहल्ले की 15 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में आज कल्ला गांव निवासी दिनेश कुमार (22) और उसके सहयोगी संजय (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

उन्होंने बताया, "दोनों आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं और पिछले दो सितंबर को संजय ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया था । संजय ने उसे अपने साथी दिनेश को सौंप दिया था। लड़की के पिता ने इस सिलसिले में दोनों युवकों के खिलाफ तीन सितंबर को अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था।"

सिंह ने बताया, "लड़की को महाराष्ट्र के शोलापुर जिले से बरामद कर दिनेश को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि संजय को उसके गांव से आज सुबह ही पकड़ा गया है।"

एसएचओ ने बताया, "अदालत में लड़की के बयान दर्ज होने के बाद मामले में बलात्कार करने और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह