लाइव न्यूज़ :

महोबा में दो युवकों पर 80 साल की महिला से बलात्कार का आरोप

By भाषा | Updated: February 5, 2021 09:51 IST

Open in App

महोबा (उप्र), पांच फरवरी महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की महिला के कथित बलात्कार का मामला सामने आया है।

खरेला थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया, ‘‘80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर बलात्कार किये जाने की घटना दो फरवरी की आधी रात की है। उस समय परिवार के अन्य सदस्य घर में बाहर से ताला बंद कर गांव में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने चले गए थे।’’

बृहस्पतिवार की देर शाम पीड़िता के पोते की तहरीर पर दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर एसएचओ ने बताया कि दो फरवरी की रात करीब 11 बजे दो युवक घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनमें से फुल्लू उर्फ फूलचन्द्र ने पीड़िता के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के फुल्लू उर्फ फूलचन्द्र और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और शुक्रवार को पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।

कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित