लाइव न्यूज़ :

पति से झगड़े के बाद महिला ने नदी में डुबोकर की दो साल के बेटे की हत्या

By भाषा | Updated: March 7, 2021 19:54 IST

Open in App

बांदा (उत्तर प्रदेश), सात मार्च बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में पति से झगड़े के कारण तैश में आयी एक महिला ने अपने दो साल के बेटे की नदी डुबोकर कथित रूप से हत्या कर दी।

इस सिलसिले में पुलिस ने रविवार को बच्चे का शव बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बताया कि शनिवार शाम को गंछा गांव में पप्पू निषाद से विवाद हो जाने पर उसकी पत्नी रन्नो देवी (25) अपने दो साल के बेटे संदीप को लेकर घर से निकल गयी और उसे नदी के पानी में डुबोकर मारने के बाद वहीं फेंककर वह देर रात घर लौट आयी।

उन्होंने बताया कि महिला के खाली हाथ घर लौटने पर परिजनों ने बच्चे के बारे में पूछा तो उसने नदी के पानी में डुबोकर हत्या कर देने एवं शव वहीं फेंक देने की बात स्वीकार की। उसके बाद परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

एसएचओ ने बताया कि महिला की निशानदेही पर रविवार को केन नदी से बच्चे का शव बरामद कर उसका पोस्टमॉर्टम करवाया गया और महिला को बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह