लाइव न्यूज़ :

हाथियों को भगाने के लिए वन्य कर्मियों की गोलीबारी में दो साल की बच्ची की मौत, मां घायल

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:14 IST

Open in App

बोको (असम), 10 दिसंबर असम के कामरूप ग्रामीण जिले में जंगली हाथियों के एक झुंड को भगाने के लिए वन विभाग के कर्मियों द्वारा की गयी गोलीबारी के दौरान दो साल की लड़की की मौत हो गयी और उसकी मां घायल हो गयी। हाथियों ने जिले में एक अन्य व्यक्ति को भी घायल कर दिया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वन विभाग के कर्मी बोको इलाके के बोंदोपारा में पिछले कई दिनों से आतंक मचाने वाले जंगली हाथियों को भगाने में लगे हुए थे और इस दौरान बृहस्पतिवार रात को दुर्घटनावश एक गोली बच्ची और उसकी मां को लग गयी, जो अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। बच्ची उस समय अपनी मां की गोद में थी।

वन्य कर्मी दोनों को बोको में एक अस्पताल में ले गए, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया और उसकी मां को गंभीर हालत में गौहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, हाथियों ने एक किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को जीएमसीएच में भर्ती कराया गा है।

बच्ची की मौत के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गुस्साएं स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 17 अवरुद्ध कर दिया और सरकार से जंगली हाथियों द्वारा फसलों को पहुंचाए जाने वाले नुकसान को रोकने के वास्ते कदम उठाने का अनुरोध किया।

पर्यावरण और वन मंत्री परिमल शुक्लबैद्य ने गुवाहाटी में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वन अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय दल यह पता लगाने के लिए इलाके में भेजा गया है कि बच्ची की मौत कैसे हुई और वह वहां मौजूदा हालात की समीक्षा भी करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और त्रासद है। बच्ची की मौत की किसी भी रूप में भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन मैंने प्राधिकारियों को शोक संतप्त परिवार को तुरंत अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos