लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में दो साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने किया बरामद

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:55 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 12 अक्टूबर अलीगढ़ में मंगलवार को सिविल लाइंस इलाके में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के सामने से दो साल की बच्‍ची का कथित तौर पर कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया, जिसे कुछ देर बाद पुलिस ने बरामद करने का दावा किया।

पुलिस के अनुसार, बच्‍ची के माता-पिता प्रवासी मजदूर हैं और पुलिस नियंत्रण कक्ष के ठीक सामने एक निर्माण परियोजना में काम कर रहे थे और बच्ची सड़क किनारे सो रही थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे कार सवार बदमाशों में से एक ने बच्ची को उठा लिया और फरार हो गये।

पुलिस के मुताबिक, घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने शहर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने बताया कि मंगलवार शाम को बच्ची को बरामद कर लिया गया और बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, उन्होंने घटना से संबंधित अधिक विवरण साझा नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह