Jharkhand: कोयला खदान ढहने से फंसे 2 मजदूर, बचाव अभियान जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 13:16 IST2025-12-21T13:16:06+5:302025-12-21T13:16:33+5:30

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार रात (20 दिसंबर, 2025) को एक खुली कोयला खदान की दीवार गिरने के बाद दो मजदूर फिलहाल फंसे हुए हैं।

Two workers trapped after portion of coal mine collapses in Jharkhand | Jharkhand: कोयला खदान ढहने से फंसे 2 मजदूर, बचाव अभियान जारी

प्रतीकात्मक फोटो

Jharkhand:  झारखंड के हजारीबाग जिले में एक खदान का हिस्सा ट्रक पर गिरने से दो मजदूर फंस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11 बजे उरीमारी थाना क्षेत्र के ‘सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड’ (सीसीएल) के कमांड क्षेत्र में उस समय हुई, जब खदान का एक हिस्सा कोयला ढोने वाले वाहन पर गिर गया।

बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार ने बताया कि ट्रक में फंसे श्रमिकों की पहचान सुनील यादव (30) और राजू पासवान (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया, “दोनों श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। 

एक अन्य व्यक्ति को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया और उसे यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” एसडीपीओ ने बताया कि फंसे श्रमिकों को कोयला श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन, अंधेरा और कोहरे के कारण शनिवार रात नहीं निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद खदान में काम करने वाले मजदूरों ने कोयला खनन का काम रोक दिया।

Web Title: Two workers trapped after portion of coal mine collapses in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे