लाइव न्यूज़ :

दीवार ढहने के बाद दो घंटे तक लकड़ी की सीढ़ी पर खड़ी रहीं दो महिलाएं

By भाषा | Updated: July 18, 2021 14:37 IST

Open in App

मुंबई, 18 जुलाई मुंबई के माहुल इलाके में रविवार को भारी बारिश के कारण इलाके में एक दीवार गिरने के बाद दो महिलाएं करंट लगने के डर से दो घंटे से अधिक वक्त तक अपनी झोंपडी में लकड़ी की सीढ़ी पर खड़ी रहीं।

एक अधिकारी ने बताया कि माहुल के भरतनगर इलाके में देर रात करीब एक बजे भूस्खलन के बाद एक छोटी पहाड़ी पर स्थित कुछ मकानों पर दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गयी। जब इलाके में दीवार गिरने के बाद लोग बाहर चिल्ला रहे थे, उस वक्त लक्ष्मी जोंगनकर (40) अपनी झुग्गी में थीं। उन्होंने अपने घर की खिड़की खोली और देखा कि अन्य झोपड़ियां भी ढह गयी हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं देखा कि उनके घर में भी मलबा घुस गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि इलाके में बिजली का करंट फैल गया है तो मैं अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ अपनी झोंपड़ी में लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़ गयी। दो घंटे से अधिक वक्त बाद एक व्यक्ति हमारा हालचाल जानने आया और हमें बाहर आने के लिए कहा।’’

महिला ने कहा कि उसने दरवाजा खोला और लड़की के डंडे की मदद से मकान के बाहर निकलीं। स्थानीय निवासी भाऊदास रंगारवार्पे ने कहा कि भूस्खलन के कारण दीवार ढही। उन्होंने कहा, ‘‘दीवार बहुत पुरानी थी तो वह उससे सटी झुग्गियों पर गिर गयी।’’

स्थानीय निवासी रफीक ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मलबे से शव निकालने में बचाव दल की मदद की। उसने कहा कि भारी बारिश के कारण यह घटना हुई। उसने कहा, ‘‘इस घटना में एक परिवार के तो सभी सदस्यों के करंट लगने के कारण मरने का संदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया