लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: December 18, 2021 11:33 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 18 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शनिवार को बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मलांगेर एरिया कमेटी की सदस्य हिड़मे कोहरामे और चेतना नाट्य मंडली की प्रभारी पोज्जा को मार गिराया है।

पल्लव ने बताया कि नक्सली कोहरामे के सर पर पांच लाख रुपए और पोज्जा के सर पर एक लाख रुपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब आज तड़के लगभग 5.30 बजे गोंडेरास गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां दो महिला नक्सलियों का शव, तीन देसी राइफल, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह