उत्तर प्रदेश में दो गुटों के बीच लड़ाई में दो महिलाओं की मौत, दो पुरुष घायल

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:21 IST2021-03-31T19:21:35+5:302021-03-31T19:21:35+5:30

Two women killed, two men injured in battle between two factions in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में दो गुटों के बीच लड़ाई में दो महिलाओं की मौत, दो पुरुष घायल

उत्तर प्रदेश में दो गुटों के बीच लड़ाई में दो महिलाओं की मौत, दो पुरुष घायल

मुजफ्फरनगर (उप्र), 31 मार्च उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में झड़प हुई, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और दो पुरुष घायल हो गए।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार शाम को इस्लामपुर घसौली गांव में हुई और इसके संबंध में कांधला पुलिस थाने में आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उषा, बबीता, सुधीर और सतपाल के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपी फरार हैं।

त्यागी ने बताया कि मृतकों की पहचान गजना और ललतेज के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि झड़प के दौरान दोनों को गोली लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाने पर गजना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और ललतेज ने बुधवार को दम तोड़ दिया।

प्राथमिकी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते सहेंद्र और सतपाल नामक दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी हुई जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। जल्द ही उनके परिवार वाले भी लड़ाई में शामिल हो गए और दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हथियारों और पत्थरों से प्रहार किए।

पुलिस ने कहा कि गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two women killed, two men injured in battle between two factions in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे