लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत,30 अन्य घायल

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:27 IST

Open in App

जयपुर, 21 मार्च राजस्थान के नागौर जिले के कुचेरा और डेगाना थाना क्षेत्रों में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 30 अन्य लोग घायल हो गये।

कुचेरा के थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि जावला से बुटाटी जा रही एक जीप का टायर फट गया और वह पलट गई जिससे उसमें सवार मंजू देवी (30) और केलम बाई (28) की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वाहन में अधिकतर महिलाएं सवार थीं और फसल काटने के लिये जा रही थी।

वहीं डेगाना थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसे में वाहन पलटने से 11 लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो