लाइव न्यूज़ :

बंगाल की दो महिलाओं ने अश्लील फिल्म में काम करने के लिए मजबूर किये जाने की बात कही

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:57 IST

Open in App

कोलकाता, 27 जुलाई पश्चिम बंगाल में दो महिलाओं की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनका दावा है कि उन्हें ''अश्लील फिल्म में काम करने के लिये मजबूर किया गया'' और बाद में उसकी वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इनमें से एक महिला ने कहा कि उसकी वीडियो विभिन्न वेबसाइट और ऐप पर अपलोड की गई। उनमें से कुछ कारोबारी राजकुंद्रा और उनकी कंपनी से जुड़ी बतायी जाती है ।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को अश्लील फिल्म से संबंधित गिरोह में संलिप्तता के आरोप में हाल में मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया था।

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने फेसबुक पर एक नोटिस देखा था, जिसमें फोटो शूट के लिये मॉडलों की जरूरत बताई गई थी। इसके बाद उन्होंने विज्ञापनदाताओं से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें अश्लील फिल्मों में काम करने के लिये मजबूर किया।

अधिकारी ने कहा, ''फोटो शूट कथित तौर पर जनवरी में बालीगंज रेलवे स्टेशन के पास एक स्टूडियो के अंदर हुआ था। आसनसोल और कोलकाता की रहने वाली इन महिलाओं ने कहा कि वे पूरा विवरण जानने के बाद शूटिंग में भाग नहीं लेना चाहती थीं, लेकिन आयोजकों ने उनकी दलील नहीं सुनी। ”

इन दोनों ने न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में दी गई अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें 3,500 रुपये का भुगतान किया गया था और आयोजकों ने आश्वासन दिया था कि वीडियो को वेब पर प्रसारित नहीं किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि दोनों महिलाओं ने उन वेबसाइटों के लिंक साझा किए हैं, जहां उनके वीडियो अपलोड किए गए। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल