एक्सप्रेस ट्रेनों से आभूषणों की चोरी करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:19 IST2021-12-21T19:19:10+5:302021-12-21T19:19:10+5:30

Two women arrested for stealing jewelery from express trains | एक्सप्रेस ट्रेनों से आभूषणों की चोरी करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

एक्सप्रेस ट्रेनों से आभूषणों की चोरी करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

ठाणे, 21 दिसंबर महाराष्ट्र पुलिस ने लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों से कथित तौर पर आभूषणों की चोरी करने के आरोप में पड़ोसी राज्य कर्नाटक के गुलबर्गा से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कल्याण रेलवे पुलिस की विशेष कार्रवाई बल के वरिष्ठ निरीक्षक गजेन्द्र पाटिल ने बताया कि 11 दिसंबर को कल्याण स्टेशन पर तपोवन एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रही 42 वर्षीय महिला के 3.02 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। जिसके बाद जांच के दौरान 15 दिसंबर को मुंबई के चिंचपोकली उपनगरीय स्टेशन पर दो संदिग्धों की देखा गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘तपोवन एक्सप्रेस की घटना में चुराए गए आभूषण और एक अन्य मामले में 1.25 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान रेखा कांबले और रोजा कांबले हैं। वे मूल रूप से कर्नाटक के गुलबर्गा की रहने वाली हैं, लेकिन इन दिनों मुंबई के सात रास्ता इलाके में रहती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two women arrested for stealing jewelery from express trains

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे