लाइव न्यूज़ :

कोविड ड्यूटी पर तैनात टीम पर हमला करने के आरोप में दो महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के निकट कोविड रोधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर चालान काटने वाली टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इन महिलाओं में से एक को मास्क न पहनने पर चालान का भुगतान करने को कहा गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने टीम के सदस्यों पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि टीकरी कलां उच्चतर माध्यमिक विद्यालाय में लाइब्रेरियन के पद पर तैनात और फिलहाल पंजाबी बाग एसडीएम कार्यालय में कार्यरत आनंद ने छह अगस्त को शिकायत दी कि वह एक अन्य शिक्षक अजमेर सिंह एवं एक नागरिक रक्षा कर्मचारी के साथ कोविड ड्यूटी पर पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास तैनात थे और जब उन्होंने एक महिला को मास्क न पहनने पर रोका तथा चालान का भुगतान करने को कहा तो उसने अपनी नियोक्ता को बुलाया और टीम पर हमला कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और महामारी एवं आपदा प्रबंधन कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मास्क न पहनने पर दो हजार रुपये का जुर्माना देना होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण