लाइव न्यूज़ :

सेना की दो महिला अधिकारी लड़ाकू पायलट के रूप में प्रशिक्षण लेंगी

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दो महिला अधिकारियों को अपनी ‘एविएशन’ इकाई में लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में प्रशिक्षण के लिए चुना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने महिलाओं को पायलट के रूप में शामिल करने के प्रस्ताव को छह महीने पहले स्वीकृति दी थी।

अभी सेना के ‘एविएशन’ विभाग में महिलाओं को ‘एयर ट्रैफिक कंट्रोल’ और ‘ग्राउंड ड्यूटी’ की जिम्मेदारी दी जाती है। अधिकारियों ने बताया कि चयनित दो महिला अधिकारियों को महाराष्ट्र के नासिक में स्थित ‘कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल’ में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि 15 महिला अधिकारियों ने सेना की एविएशन इकाई में शामिल होने के लिए आवेदन किया था लेकिन केवल दो अधिकारी कड़ी परीक्षा में सफल हो सकीं। दोनों महिला अधिकारी सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अगले साल जुलाई तक ड्यूटी पर तैनात होंगी। वर्ष 2018 में वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर अवनि चतुर्वेदी ने अकेले एक लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला होने का इतिहास रचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया