लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में झपटमारी का विरोध करने के दौरान दो महिलाएं और ऑटोरिक्शा चालक घायल

By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दिल्ली में झपटमारी की कोशिश का विरोध करने के दौरान में एक ऑटोरिक्शा चालक और पूर्वोत्तर की दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 22 अक्टूबर की है जब दोनों महिलाएं अपने कार्यालय में काम करने के बाद मजनूं का टीला की ओर जा रही थीं। दोनों महिलाएं जोकि पूर्वोत्तर से हैं, वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में रह रही हैं।

पुलिस के मुताबिक जब वे सराय काले खां के पास वाई प्वाइंट पर पहुंचीं तो दो अज्ञात बाइक सवार उनके ऑटोरिक्शा के पास आए और दो महिलाओं में से एक का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने लगे।

बाइक सवारों ने मोबाइल फोन छीनने की कोशिश के दौरान 41 वर्षीय महिला को ऑटो से खींचने का भी प्रयास किया।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडे ने बताया कि इस दौरान ऑटोरिक्शा पलट गया और चालक समेत दोनों महिलाएं घायल हो गईं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने महिलाओं के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब