लाइव न्यूज़ :

दुपहिया वाहन विक्रेताओं को वाहन के साथ खरीददार को देना होगा निःशुल्क हेलमेट

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:44 IST

Open in App

जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान में दुपहिया वाहन विक्रेताओं को अब प्रत्येक खरीददार को वाहन के साथ निःशुल्क हेलमेट देना होगा।

राज्य परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर सभी प्रादेशिक और जिला परिवहन अधिकारियों को वाहन विक्रेताओं, डीलर्स से इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

सरकारी बयान के अनुसार, राज्य में अब दुपहिया वाहन खरीदने वालों को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्थापित मानक के अनुरुप बना हेलमेट निःशुल्क मिलेगा।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि वाहन निर्माताओं, डीलर्स द्वारा प्रावधानों की पालन नहीं करना सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर दोष की श्रेणी में आता है। विक्रय के समय हेलमेट उपलब्ध नहीं कराने पर विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि निःशुल्क हेलमेट उपलब्ध कराने के संबंध में 5 फरवरी 2020 को हुई बैठक में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सहमति प्रदान की थी।

खाचरियावास ने बताया कि वाहन विक्रेता को वाहन के प्रथम विक्रय के समय मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा नियम 129 के तहत नि:शुल्क हेलमेट उपलब्ध कराने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह