लाइव न्यूज़ :

बर्फबारी में लापता हुए दो ग्रामीण शोपियां में मिले

By भाषा | Updated: October 27, 2021 17:42 IST

Open in App

जम्मू, 27 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के ऊंचाई वाले वाले क्षेत्र में पिछले सप्ताह बर्फबारी के दौरान लापता हुए दो ग्रामीण बुधवार को शोपियां जिले के एक गांव में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तारगेन के जावेद शाह और उसके रिश्तेदार खादम शाह के 24 अक्टूबर को हसोते चस्सना के पास लापता होने की जानकारी मिली थी। उस समय वे अपनी भेंडों और बकरियों के साथ पैदल ही कश्मीर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी और संपर्क टूटने के बाद परिवार ने दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि राजौरी जिले के बुधल पुलिस थाने को जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस दल ऊंचाई पर बर्फ से ढंकी पहाड़ियों पर गया और बचाव अभियान शुरू किया। इस तलाशी अभियान में जम्मू के रियासी जिले से सेना की टीम भी शामिल हुई।

अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मोनी महल इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली।

राजौरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शीमा नबी क्वास्बा ने इस बीच लोगों से अपील की है कि वे बर्फबारी वाले इलाके में न जाएं और सर्दियों के लिए निर्धारित रास्तों का ही प्रयोग करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह