लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:27 IST

Open in App

कोरबा, नौ नवंबर छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर ​जिले में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जंगली हाथी के हमले में सरगुजा जिले के नवापारा गांव निवासी चेतन राम राजवाड़े (60) और सूरजपुर जिले के पोढ़ी गांव निवासी समर साय (55) की मौत हो गई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि सोमवार सुबह सरगुजा जिले के अंबिकापुर वन परिक्षेत्र के नवापारा गांव निवासी राजवाड़े शौच के लिए जंगल की ओर गया था। इस दौरान एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और उसने राजवाड़े को कुचलकर मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि मृत ग्रामीण के परिजन को सहायता राशि प्रदान की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण पर हमला करने के बाद हाथी सोमवार को ही शाम करीब 6.30 बजे सूरजपुर जिले के पोढ़ी गांव पहुंच गया। इस दौरान ग्रामीण समर साय अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत में धान काटने गया था।

उन्होंने बताया कि जब हाथी खेत में पहुंचा तब समर साय और उनका परिवार फसल काटने में व्यस्त था। जंगली हाथी को करीब आता देख परिवार के अन्य सदस्य वहां से भाग गए लेकिन साय भाग नहीं पाया। बाद में जंगली हाथी ने साय को कुचलकर मार डाला।

उन्होंने बताया कि साय के परिजनों को तत्काल सहायता राशि 25 हजार रुपए दी गई। शेष 5.75 लाख रुपए सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां