लाइव न्यूज़ :

जंगली हाथियों के हमले में एक महिला समेत दो ग्रामीणों की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:46 IST

Open in App

रायगढ़/जशपुर, 29 जून छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और जशपुर जिले में जंगली हाथियों के हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत गेरसा गांव के जंगल में जंगली हाथी के हमले में धरमसिंह राठिया (30) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विभाग को जानकारी मिली है कि तड़के राठिया शौच के लिए जंगल गया था, उसी दौरान हाथी ने उसे कुचल कर मार मार डाला।

उन्होंने बताया कि जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। बाद में वन विभाग ने युवक के शव को बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में जशपुर जिले में जंगली हाथी ने ग्रामीण महिला मोहिनी बाई (55) को कुचलकर मार डाला। उन्होंने बताया कि कुनकुरी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ढोलचुवा गांव निवासी मोहिनी बाई सुबह जंगल गई थी। इसी दौरान एक हाथी ने मोहिनी बाई को कुचलकर मार डाला।

उन्होंने बताया कि मृत ग्रामीणों के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25—25 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच