उत्तर प्रदेश कांग्रेस के दो नेता ममता की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:36 IST2021-10-25T17:36:39+5:302021-10-25T17:36:39+5:30

Two Uttar Pradesh Congress leaders join Trinamool Congress in presence of Mamata | उत्तर प्रदेश कांग्रेस के दो नेता ममता की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के दो नेता ममता की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

सिलीगुड़ी, 25 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस के दोनों नेता - राजेशपति त्रिपाठी और ललितेशपति त्रिपाठी - ने कहा कि वे तृकां प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

राजेशपति त्रिपाठी पूर्व विधान पार्षद हैं जबकि ललितेशपति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हैं और विधायक रह चुके हैं।

तृकां सूत्रों ने बताया कि राजेशपति और ललितेशपति क्रमशः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पोते और परपोते हैं।

ममता ने कहा, ‘‘तृकां में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। दोनों नेताओं का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि हम अब एक अखिल भारतीय पार्टी हैं, जो भाजपा को असली टक्कर दे सकती है।’’

भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस को गोवा में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने से रोकने का आरोप लगाते हुये ममता ने कहा कि वह कुछ दिनों में गोवा जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two Uttar Pradesh Congress leaders join Trinamool Congress in presence of Mamata

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे