लाइव न्यूज़ :

बरेली में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:40 IST

Open in App

बरेली(उप्र), 25 जून दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे इरफान खान अपने ट्रक में लकड़ी लादकर निगोही से बरेली की तरफ आ रहा था जबकि दूसरे ट्रक का चालक निराले हसन अपने ट्रक में रेत लादकर रामपुर जा रहा था। उन्होंने बताया कि आधी रात के करीब फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास दोनों ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे दोनों ट्रकों के चालक व परिचालक केबिन में ही फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि एक ट्रक के परिचालक नसीम (35) की मौत हो गई, जबकि उसके ट्रक का चालक इरफान खान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक निराले हसन (45) और परिचालक यूनुस (30) की मौत हो गई।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को देते हुए राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों में फंसे चालक और परिचालकों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल यूनुस और निराले हसन को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि नसीम की मौके पर ही मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे