लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के रामबन में दो ट्रक में टक्कर, एक की मौत तीन घायल

By भाषा | Updated: September 7, 2021 13:58 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, सात सितंबर रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टक्कर खाने के बाद दो ट्रक गहरी खाई में गिर गए जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों वाहन श्रीनगर जा रहे थे और रामबन जिले में सुबह सवा पांच बजे मंकी मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 30 वर्षीय राजस्थान निवासी राजू राम ट्रक चला रहा था और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण उसने एक अन्य ट्रक को टक्कर मार दी। दोनों ट्रक 250 फुट गहरी खाई में गिर गए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने मिलकर 40 वर्षीय अनुज कुमार का शव निकाला जो उत्तर प्रदेश के करथौली का निवासी था और दूसरा ट्रक चला रहा था।

उन्होंने बताया कि राम और दो अन्य लोग घायल हैं। उन्हें रामबन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में रामबन के पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र