लाइव न्यूज़ :

चचेरे भाइयों से फोन पर बात करने के लिए दो आदिवासी चचेरी बहनों की पिटाई, सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 4, 2021 18:06 IST

Open in App

धार (मध्यप्रदेश), चार जुलाई मध्यप्रदेश के धार जिले के एक गांव में चचेरे भाइयों से फोन पर बातचीत करने के लिए दो आदिवासी चचेरी बहनों की उनके ही रिश्तेदारों ने कथित रूप से लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना धार जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर टांडा पुलिस थाना इलाके स्थित ग्राम पिपलवा में 22 जून को हुई और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में सात लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

वायरल हुए इस वीडियो में एक महिला सहित कई लोग इन दोनों युवतियों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं और इसके अलावा, वे इन दोनों की चोटी पकड़कर घसीट भी रहे हैं।

धार की पुलिस उपाधीक्षक यशस्वी शिंदे ने बताया, ‘‘25 जून को थाना टांडा क्षेत्र के अंतर्गत दो महिलाओं के साथ मारपीट की घटना पुलिस के संज्ञान में आई थी, जिसमें 26 जून को भादंवि की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी। लेकिन जमानती धाराओं में मामला दर्ज था लिहाजा आरोपियों को जमानत मिल गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कल शनिवार को वीडियो दोबारा देख कर आज रविवार को मामले में कुछ और धाराएं जोड़ी गई और सभी सातों आरोपियों को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।’’

वहीं, टांडा पुलिस थाना प्रभारी विजय वासकले ने बताया कि यह घटना 22 जून को हुई थी, दोनों युवतियों की उम्र 19 एवं 20 साल की हैं। उन्होंने कहा कि 25 जून को इसका वीडियो आने के बाद हमें पता चला कि इनके परिवार के सदस्यों ने ही इनकी पिटाई की है।

वासकले ने बताया कि पुलिस को पता चला कि उनके परिवार के सदस्य इन लड़कों के साथ फोन पर बातचीत करने से इन दोनों युवतियों से नाराज थे।

उन्होंने कहा कि बाद में इन दोनों युवतियों को टांडा पुलिस थाना लाया गया और उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

वासकले ने बताया कि इन युवतियों ने पुलिस को बताया कि उनके ममेरे भाई एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें गांव में एक स्कूल के पास रोका और उनके द्वारा अपने चचेरे भाइयों से फोन पर बातचीत करने पर आपत्ति की और बाद में उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।

मालूम हो कि मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के एक गांव में 28 जून को 20 वर्षीय एक शादीशुदा महिला को नाराज होकर अपने ससुराल से बिना बताये अपने मामा के घर जाने पर उसके मायके वालों ने एक पेड़ पर बांध दिया था और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था और उसके बाद इस मामले में चार लोगों को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए