लाइव न्यूज़ :

नाबालिग के यौन शोषण के जुर्म में दो को 20-20 वर्ष की कैद

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:01 IST

Open in App

जींद, चार फरवरी हरियाणा के जींद जिले की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने तथा उसे जातिसूचक गालियां देने के जुर्म में दो युवकों को 20-20 वर्ष के कारावास तथा एक-एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने इसकी जानकारी दी ।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषियों को दो-दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

इसके अनुसार शहर के थाना नरवाना इलाके की एक 14 साल की लड़की ने एक अक्टूबर 2018 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था, ‘‘वह शहर में कमरा किराए पर लेकर मां-बाप के साथ रहती है तथा धर्मसिंह कालोनी निवासी अरूण एवं रवि उर्फ पिंटू अक्सर उसके घर आते है ।’’

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि दोनों पिछले कई महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं और जब भी वह विरोध करती तो उसे जातिसूचक गालियां दी जाती और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर धर्मसिंह कालोनी निवासी अरूण, रवि उर्फ पिंटू के खिलाफ संबंधित अधिनियमों की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र