लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को झटका, TMC के दो और CPM के एक विधायक सहित 50 पार्षद बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2019 16:25 IST

बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय हैं। शुभ्रांशु को टीएमसी पार्टीविरोधी गतिविधियों के आरोप में पहले ही सस्पेंड कर चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देकैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा है कि जिस तरह लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों में हुआ है ठीक उसी तरह सात चरणों में टीएमसी के नेता बीजेपी में शामिल होने वाले होंगे और ये तो अभी पहला ही चरण है। तृणमूल में कई लोगों का दम घुट रहा है: शुभ्रांशु रॉय

लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में शुरू हुई राजनीतिक हिंसा और बीजेपी-टीएमसी के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच टीएमसी के दो विधायक और 50 पार्षदों ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। इसके साथ ही   सीपीएम के एक विधायक ने भी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। बीजेपी के नेता और जनरल सेक्रेटरी कैलाश विजयवर्गीय ने इस बात की जानकारी दी है।

 

 

कैलाश  विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा है कि जिस तरह लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों में हुआ है ठीक उसी तरह सात चरणों में टीएमसी के नेता बीजेपी में शामिल होने वाले होंगे और ये तो अभी पहला ही चरण है। 

बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय हैं। शुभ्रांशु को टीएमसी पार्टीविरोधी गतिविधियों के आरोप में पहले ही सस्पेंड कर चुकी है। इसके अलावा टीएमसी के तुषारकांति भट्टाचार्जी और सीपीएम के विधायक देवेंद्र रॉय शामिल हैं। 

बीजेपी में शामिल होने के पहले उन्होंने कहा था, ‘‘अब, मैं खुलकर सांस लूंगा। तृणमूल में कई लोगों का दम घुट रहा है।’’ उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कई अन्य नेता ‘‘उनके पदचिन्हों पर’’ चलेंगे। शुभ्रांशु रॉय ने कहा था कि तृणमूल में कई लोगों का दम घुट रहा है।

पश्चिम बंगाल के गरीफा (वॉर्ड नंबर 6) से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पार्षद रूबी चटर्जी ने बीजेपी में शामिल होने से कहा, "20 पार्षद दिल्ली में हैं... हम (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता (बनर्जी) जी से नाराज नहीं हैं, लेकिन बंगाल में BJP की हालिया जीत ने हमें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रभावित किया... लोग BJP को पसंद कर रहे हैं, क्योंकि वे लोगों के लिए काम कर रहे हैं..."

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव