लाइव न्यूज़ :

मप्र में दो हजार हेक्टेयर जमीन माफिया से मुक्त कराई गई: चौहान

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:12 IST

Open in App

भोपाल, नौ फरवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दावा किया कि प्रदेश में भू माफियाओं द्वारा कब्जा की गई दस हजार करोड़ रुपये कीमत की लगभग 2,000 हेक्टेयर भूमि को प्रदेश सरकार द्वारा मुक्त कराया गया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, चौहान ने कहा कि प्रदेश में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। जिन कंपनियों ने लोगों को ठगा ऐसी फर्मों को निवेशकों की जमा राशि लौटाने के लिए मजबूर किया गया।

उन्होंने कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों से कहा कि माफियाओं के खिलाफ एक अभियान के दौरान लगभग दस हजार करोड़ रुपये कीमत की दो हजार हेक्टेयर भूमि को 1,271 लोगों के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि चिटफंड कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी के जरिये लोगों से हड़पे गये 800 करोड़ रुपये लगभग 50,000 जमाकर्ताओं को वापस कराये गए।

उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान के दौरान छह निर्माण इकाइयों को तोड़ दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के लिए आवंटित खाद्यान्न की कालाबाजारी में शामिल 331 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि लापता बच्चों की तलाश के लिए प्रदेश में चलाये गये ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 9,500 बच्चों को अपने माता-पिता के पास वापस पहुंचाया गया। इसमें 80 प्रतिशत लड़कियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos