लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की खुराक लेने की पात्र दिल्ली की आबादी में से दो तिहाई का हो चुका है पूर्ण टीकाकरण

By भाषा | Updated: December 17, 2021 01:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली में कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेने के लिए पात्र 1.5 करोड़ आबादी में से एक करोड़ से ज्यादा को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

कोविन पोर्टल के अनुसार, शहर में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से 2.46 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। अब तक 1,00,20,014 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिली है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को 1.08 से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी गई।

सबसे ज्यादा उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिले में 29 लाख से ज्यादा खुराक दी गई है। इसके बाद दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 28.69 लाख और पश्चिमी दिल्ली में 26.57 लाख खुराक दी गई है। कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के खतरे के मद्देनजर प्रशासन ने पिछले कुछ सप्ताह से टीके की खुराक देने की रफ्तार में तेजी लाई है।

दिन में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब तक राष्ट्रीय राजधानी में ओमीक्रोन स्वरूप के 10 मामलों की पुष्टि हुई है और किसी भी मरीज की हालत ‘गंभीर’ नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह