लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों, आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: January 31, 2021 01:02 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 जनवरी जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और उसके सहायक संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) के दो नए भर्ती किए गए आतंकवादियों और आतंकवादियों के चार सहायकों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एलईएम द्वारा अनंतनाग और बिजबेहेरा शहरों में आतंकवादी हमलों की योजना बनाए जाने के बारे में मिली खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने कई स्थानों पर विशेष जाँच चौकियां स्थापित की और सघन तलाशी की।

उन्होंने बताया कि बिजबेहेरा के डोनीपोरा में एक जांच चौकी पर अधिकारियों ने एक कार को रोका, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षा बलों ने चतुराई से उन्हें पकड़ लिया।

प्रवक्ता ने कहा, "उनकी पहचान नाथपोरा खानबल निवासी इमरान अहमद हजाम और नंदपोरा खानबल निवासी इरफान अहमद अहंगर के रूप में की गई है। दोनों हाल ही में आतंकवादी संगठन में शामिल हुए थे।"

उन्होंने बताया कि उसके पास से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 116 गोलियों सहित संदिग्ध सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान, जेईएम के चार आतंकवादी सहायकों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं