लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों में से एक हाल में हुई उस व्यक्ति की हत्या में शामिल था जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला था।

क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के दरगड़ इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने गोलीबारी करना शुरू कर दिया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।।

अधिकारियों ने बताया कि लश्कर ए तैयबा का मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा, “तीन सुरक्षाकर्मी इस अभियान में घायल हो गए। उनमें से एक ने बाद में यहां स्थित एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।” मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आदिल वानी के रूप में की गई है जिसने जो 2020 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा, “मारे गए एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद वानी के रूप में की गई है जो जुलाई 2020 से सक्रिय था। दो सप्ताह में अब तक 15 आतंकवादियों को मारा जा चुका है।” कुमार ने कहा कि वानी सगीर अहमद की हत्या में शामिल था जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित