लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:14 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 नवंबर जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक आतंकवादी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मारा गया जबकि दूसरा आतंकवादी शाम में श्रीनगर शहर में मारा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तब आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक आतकंवादी मारा गया जिसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी आतंकवादी की पहचान नहीं की जा सकी है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि बाद में शाम को यहां शहर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों के साथ एक अन्य मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल बरामद की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र