लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: November 12, 2021 01:07 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 नवंबर जम्मू कश्मीर में श्रीनगर और कुलगाम जिलों में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यहां बेमिना इलाके के हमदानिया कॉलोनी इलाके में शाम को मुठभेड़ शुरू हो गयी। कश्मीर मंडल पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर बताया कि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। कुछ गोला बारुद के साथ एक एके राइफल भी बरामद की गयी है जबकि तलाश अभियान अभी चल रहा है।

बहरहाल, अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ चल रही थी। उन्होंने बताया, ‘‘सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) शिविर और उपमंडलीय पुलिस अधिकारी के कार्यालय के समीप अभियान चल रहा है।’’

इस बीच, मुजाहिदीन गजवातुल हिंद ने एक ‘‘हमले’’ की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके तीन कैडर ने ‘‘सीआरपीएफ शिविर पर हमला’’ किया है।

इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मुठभेड़ शुरू हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की तथा तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तब आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक आतकंवादी मारा गया जिसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी आतंकवादी की पहचान नहीं की जा सकी है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो